November 02, 2026


महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया गया

मुंगेली : मुंगेली, 2 नवंबर 2026। बी.आर.एस.एम. कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, मुंगेली में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. जितेंद्र सिन्हा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए बताया कि उन्होंने देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ भारत के 26वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला, परंपराओं, जनजातीय संस्कृति एवं कृषि प्रधान पहचान के लिए प्रसिद्ध है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोनिका सिंघई, सहायक ग्रंथपाल द्वारा किया गया।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch