June 12, 2026


कर्मचारियों की मांगों को लेकर दिल्ली में विशाल महारैली राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

डोंगरगढ़ :- ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट क्लास फोर एम्पलाइज फेडरेशन एवं राष्ट्रीय समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशव्यापी विशाल महारैली का आयोजन किया गया। महारैली में विभिन्न राज्यों से आए कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

रैली के दौरान महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम संयुक्त महा-ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कर्मचारियों के आर्थिक एवं सेवा संबंधी हितों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया। इनमें फिटमेंट फैक्टर में गुणात्मक सुधार, न्यूनतम मूल वेतन 69 हजार रुपये निर्धारित करने तथा संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का पूर्ण नियमितीकरण प्रमुख मांगों में शामिल हैं।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण के लिए केंद्र सरकार को सकारात्मक पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा और सेवा स्थिरता सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है।

महारैली में छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान संचालनालय कर्मचारी संघ रायपुर के अध्यक्ष सुरेश ढीढी, ऑल इंडिया डिप्टी जनरल सेक्रेटरी योगेश चौरे, सचिव लोकेश वर्मा, युवा मोर्चा कर्मचारी फेडरेशन विंग के रायपुर जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, राजनांदगांव इकाई के जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव, जिला सचिव बहुरन सिंह पाल सहित लक्की जांगड़े, शैलेंद्र यदु, अशोक, ऊषा, गौरी, नाहिद, राधा, रुक्मणि और सरस्वती समेत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कर्मचारी उपस्थित रहे।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch