चिखली :- पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में असामजिक तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान एवं क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दिये दिशा निर्देशानुसार लगातार पेट्रोलिंग कार्यवाही किया जा रहा है पेट्रोलिंग के दौरान आज दिनांक 12.06.2026 को स्टेशनपारा बुद्ध गली में कटारनुमा चाकू लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम - दिनेश भावे पिता स्व: छबिलाल भावे उम्र 45 वर्ष पता स्टेशनपारा वार्ड नं. 12 चौकी चिखली जिला राजनांदगांव बताने पर आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार कटारनुमा चाकू बरामद कर आरोपी के विरूद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही कर विधिवत गिफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र.आर. अरुण नेताम , म.प्र.आर. वंदना पटले, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।