राजनांदगांव :- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों, विशेषकर मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब बिक्री एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
प्रार्थिया रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 11/06/2026 के शाम 4ः30 बजे यह अपने समोसा दुकान शिव मंदिर के सामने मे मै छोटी बहन के साथ दुकान मे समोसे बेच रहे थे कि उसी समय मोनू यादव ऊर्फ भांगडा एवं राज वर्मा दोनो बैठकर शराब पी रहे थे और इनके दुकान मे दोनो आये और हम दोनो बहनो को देखकर मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली देना शुरू कर दिया । दोनो को मना करने पर हमारे दुकान के पास आकर सारा समान फेंक दिया और मुझे जान से मारने की धमकी देते हुये मुझे हाथ मुक्का एवं लात से मेरे पीठ मे मारपीट किया है। रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 279/26 धारा 296,115(2),351(2),3(5) भारतीय न्याय संहिता दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपियो द्वारा प्रार्थिया को पुनः हम लोगो के विरूद्व थाना में रिपोर्ट दर्ज कराये हो कहकर वाद विवाद करने लगा, पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल टीम पहुॅचकर आरोपीगण को हिरासत मे लेकर आरोपीगण के विरूद्व इस्तगाशा क्रमांक 83-159/2026 धारा 170,126,135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत् इस्तगाशा तैयार कर अनोवदकगणो को गिरफ्तार कर माननीय एस0डी0एम0 न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया। जहॉ से जेल वारंट प्राप्त होने पश्चात आरोपीगणो को जिला *जेल दाखिल* किया गया।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, म0प्र0आर0 मेनका साहू आरक्षक राजेश्वर बंदेश्वर, रूपेन्द्र वर्मा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।