January 15, 2024


अवैध धान परिवहन पर की गई कार्यवाही

दंतेवाड़ा   : 14 जनवरी शाम 6:30 बजे मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर कि एक पीकअप वाहन में धान बोरियां भरकर टेमरू भाटापारा बारसूर रोड़ से मुचनार तरफ जा रहा है, जो अवैध परिवहन सा प्रतीत हो रहा है। प्राप्त सूचना पर मौके पर जाकर तस्दीक करने पर पीकअप वाहन क्रं. सीजी 18 एम 5759 के चालक मुकेश ठाकुर पिता नकुल ठाकुर उम्र 24 वर्ष सा. भैरमगढ़ बडलापाल पीकअप में भरे 60 बोरी 2500 किलो धान के संबंध में वैधानिक दस्तावेज नही होना बताने पर, एवं संतोषजनक जवाब नहीं देने के कारण, तत्काल खाद्य विभाग को सूचित कर, खाद्य विभाग के अधिकारियों को वैधानिक कार्यवाही वास्ते सौंपा गया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch