बसंतपुर :- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा (भा.पु.से.)* के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 09.06.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि जमातपारा क्षेत्र स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में संदिग्ध गतिविधियों के संचालन को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है तथा बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए हैं। कि सूचना पर थाना बसंतपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
मौके पर एक संदिग्ध महिला मिली जो कैलाश लॉज संचालक प्रीमन कुमार जैन उर्फ अप्पू जैन के साथ आना बताई दोनों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया । पुलिस की उपस्थिति में दोनों व्यक्तियों द्वारा हो-हल्ला एवं अव्यवस्थित व्यवहार किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों द्वारा संतोषजनक एवं स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई तथा पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते हुए टालमटोल किया गया।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई तथा उन्हें माननीय एस.डी.एम. न्यायालय, राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले तथा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।