राजनांदगांव :जिले के घुमका पंचायत चुनाव में राजनीतिक माहौल तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष भागवत साहू ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए मतदाताओं से अध्यक्ष पद सहित सभी 15 कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने महंगाई, विकास और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर राज्य एवं केंद्र की मौजूदा डबल इंजन सरकार को घेरा।
जिले के घुमका पंचायत चुनाव में चुनावी सरगर्मियां लगातार बढ़ रही हैं। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष भागवत साहू ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क और प्रचार अभियान चलाया। उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। चुनाव प्रचार के दौरान भागवत साहू ने कहा कि पंचायत स्तर पर मजबूत नेतृत्व और जनहितकारी सोच वाले प्रतिनिधियों का चयन क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से अध्यक्ष पद के साथ-साथ कांग्रेस समर्थित सभी 15 प्रत्याशियों को जीत दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने अपने संबोधन में बढ़ती महंगाई को आम जनता की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार की नीतियों के कारण भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है और आम लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। श्री साहू ने दावा किया कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है और आने वाले समय में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। प्रचार अभियान के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।