डोंगरगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला मंत्री जैन कुमार मेश्राम, मंडल अध्यक्ष अनिल सिन्हा, महामंत्री रवि यादव, हुमन वर्मा, कन्हैया वर्मा, दिलीप महोबिया, श्वेत महोबिया, शैलेश महोबिया, गायत्री महोबिया, सरपंच दुर्गेश्वरी विश्वकर्मा, लखन जघेल, उत्तरा मंडावी, सरपंच हरदेव वर्मा, मनोज वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बूथ सशक्तिकरण अभियान, संगठन विस्तार, आगामी संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।
पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक का समापन जनसेवा, संगठन सुदृढ़ीकरण और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ हुआ।