October 25, 2026


वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए दिल्ली रवाना होंगे कांग्रेसी

राजनांदगांव : मतदान के अधिकार की रक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली आयोजित करेगी। इसे लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने जिले के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश के अनुसार जारी अपील में सभी जिला, ब्लाक, मंडल और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से महारैली में भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। यह रैली इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ आयोजित की जा रही है।

जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान के अधिकार को कमजोर करने के प्रयासों के विरुद्ध एकजुट आवाज उठाने के उद्देश्य से महारैली आयोजित की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित तिथि पर दिल्ली पहुंचने तथा यात्रा और ठहरने की व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित करने की अपील की है।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch