June 01, 2024


एग्जिट पोल के नतीजे सामने,जानिए छत्तीसगढ़ में कौन किस पर पड़ेगा भारी

देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है, जिसका परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे. छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग हुई थी. न्यूज 24-टूडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं. इसके मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें भाजपा के खाते में जाएगी. वहीं कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी.

छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान हुआ था. पहले चरण (19 अप्रैल) में सिर्फ बस्तर में वोटिंग हुई. दूसरे चरण (26 अप्रैल) में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर तीन  सीटों पर  मतदान हुआ. तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में मतदान हुआ था.

एक्जिट पोल के नतीजे

न्यूज 24-टूडेज चाणक्या – भाजपा 11, कांग्रेस 0
सी वोटर – भाजपा 11, कांग्रेस 0
आज तक – भाजपा 10, कांग्रेस 1

11 सीटों पर ये प्रत्याशी आमने-सामने

  1. रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सामने कांग्रेस के रायपुर पश्चिम से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय
  2. दुर्ग लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद विजय बघेल के सामने कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेंद्र साहू
  3. सरगुजा लोकसभा सीट से बीजेपी के चिंतामणि महाराज के सामने कांग्रेस की शशि सिंह
  4. रायगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी के राधेश्याम राठिया के सामने कांग्रेस की डॉ. मेनका देवी सिंह
  5. बिलासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के तोखन साहू के सामने कांग्रेस के देवेंद्र सिंह यादव
  6. जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से बीजेपी के कमलेश जांगड़े के सामने कांग्रेस के डा.शिवकुमार डहरिया
  7. कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी की पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के सामने कांग्रेस की मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत
  8. बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी के महेश कश्यप के सामने कांग्रेस के पूर्व मंत्री कवासी लखमा
  9. राजनांदगांव लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद संतोष पांडेय के सामने प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल
  10. कांकेर लोकसभा सीट से बीजेपी के भोजराज नाग के सामने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर
  11. महासमुंद लोकसभा सीट से बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी के सामने कांग्रेस के प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू


Advertisement

Tranding News

Get In Touch