June 14, 2026


गली मोहल्ले से टीम इंडिया तक विस अध्यक्ष ने थपथपाई पीठ

राजनांदगांव: कौरिनभाठा की गलियों से निकलकर भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनने वाली महक नरवासे की सफलता जिले के लिए गौरव का विषय बन गई है। बीसीसीआइ के प्रशिक्षण शिविर से लौटने के बाद महक ने अपने माता-पिता के साथ रायपुर स्थित निवास पर विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान डा. सिंह ने महक का सम्मान करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

डा. रमन सिंह ने महक से क्रिकेट के सफर, प्रशिक्षण और आगामी चुनौतियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव की यह बेटी आज देशभर की युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन रही है। महक की उपलब्धि को सराहते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने भी महक से मुलाकात कर क्रिकेट के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की और भारतीय टीम में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। महक नरवासे का भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनना जिले के खेल इतिहास की बड़ी उपलब्धियों में माना जा रहा है। इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव योगेश बागड़ी, उपाध्यक्ष अजय पांडे, पार्षद रवि सिन्हा तथा कोच मनोज तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने महक की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch