June 09, 2026


गायत्री विद्यापीठ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं रोबोटिक्स कक्षाओं का शुभारंभ

राजनांदगांव :- आधुनिक शिक्षा एवं तकनीकी नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिले की प्रतिष्ठित संस्था गायत्री विद्यापीठ में शीघ्र ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं रोबोटिक्स कक्षाओं का शुभारंभ किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की अत्याधुनिक तकनीकों से परिचित कराना तथा उन्हें वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।

विद्यालय में संचालित होने वाली इन विशेष कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, कोडिंग, रोबोटिक्स, प्रोग्रामिंग तथा ऑटोमेशन जैसी आधुनिक तकनीकों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, नवाचार तथा समस्या समाधान क्षमता का विकास होगा।

विद्यालय के प्राचार्य अंकित व्यास ने इस अवसर पर कहा, वर्तमान समय तकनीकी क्रांति का युग है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं रोबोटिक्स भविष्य की सबसे प्रभावशाली तकनीकों में शामिल हैं। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही इन आधुनिक विषयों का ज्ञान एवं प्रशिक्षण प्राप्त हो, जिससे वे आने वाले समय की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार हो सकें। यह पहल विद्यार्थियों में नवाचार, वैज्ञानिक सोच और तकनीकी दक्षता का विकास करेगी तथा उन्हें भविष्य के नेतृत्वकर्ता, वैज्ञानिक और तकनीकी विशेषज्ञ बनने की दिशा में प्रेरित करेगी।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकी संसाधनों एवं प्रायोगिक गतिविधियों से जोड़ते हुए उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान किया जाएगा। साथ हीए भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के साथ आधुनिक तकनीकी शिक्षा का समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जाएगा।

गायत्री विद्यापीठ सदैव गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त एवं भविष्य उन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं रोबोटिक्स कक्षाओं का शुभारंभ इसी संकल्प की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो विद्यार्थियों को नई तकनीकी दुनिया में सफलता के नए आयाम स्थापित करने हेतु प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, उपाध्यक्ष राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, स्पोर्ट्स डायरेक्टर सागर चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, श्रीमती सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, श्रीमती रूपाली गांधी, सह स्पोर्ट्स डायरेक्टर मनोज चितलांग्या, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, प्राचार्य अंकित व्यास, उप प्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर, प्रशासक अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा शुभकामनाएं दी गई।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch