किरंदुल : लौह नगरी किरंदुल में धार्मिक आस्था और लोकसंस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह एवं वार्ड क्रमांक 03 की पार्षद देवकी ठाकुर की ओर से सराहनीय पहल की गई।
दोनों जनप्रतिनिधियों द्वारा वार्ड क्रमांक 03 की जसगीत झांकी मंडली को धार्मिक प्रस्तुतियों के लिए पोशाकें प्रदान की गई। इसमें भगवान शंकर की भूमिका के लिए एक सेट और राक्षस पात्र के लिए दो सेट पोशाकें शामिल हैं।
जसगीत और झांकी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिनके माध्यम से पौराणिक कथाओं और देवी-देवताओं की लीलाओं का मंचन किया जाता है। पात्रों के अनुरूप वेशभूषा मिलने से मंडली की प्रस्तुतियां और अधिक आकर्षक होंगी तथा कलाकारों को अभिनय में सुविधा मिलेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद की इस पहल को स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन देने और पारंपरिक कला-संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।