November 03, 2026


शासकीय हाई स्कूल कोड़ेनार क्रमांक 01 किरंदुल में राज्योत्सव 2026 हर्षोल्लास से मनाया गया

किरंदुल।शासकीय हाई स्कूल कोड़ेनार नंबर-1 किरंदुल में मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में संस्था की प्राचार्य उमा ठाकुर एवं शिक्षिका पुष्पा सिंह सहित समस्त स्टॉफ शामिल हुए।राज्योत्सव के अवसर पर विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें शाला के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।निबंध प्रतियोगिता में माध्यमिक एवं हाई स्कूल के 13 प्रतिभागी,भाषण प्रतियोगिता में 7 प्रतिभागी तथा क्विज प्रतियोगिता में 6 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम का समापन प्राचार्य उमा ठाकुर के उद्बोधन के उपरांत राष्ट्रगान के साथ किया गया।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch