November 03, 2026


धान खरीदी का काउंटडाउन शुरू आज माकड्रिल से जांचेंगे तैयारियां

122 केंद्रों में 70.95 लाख क्विंटल खरीदी का लक्ष्य

राजनांदगांव: खरीफ विपणन वर्ष के तहत धान खरीदी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिले के 122 धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से इस बार 70.95 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। खरीदी प्रक्रिया व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हो तथा किसानों को केंद्रों में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन पहले से ही व्यवस्थाओं की जांच में जुट गया है। मंगलवार को जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में माकड्रिल आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक परीक्षण किया जाएगा। अधिकारी केंद्रों में पहुंचकर खरीदी के दौरान सामने आने वाली संभावित समस्याओं और तकनीकी दिक्कतों का बारीकी से निरीक्षण करेंगे। माकड्रिल के दौरान व्यवस्थाओं में जहां भी कमियां सामने आएंगी, उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएंगे। 

प्रशासन का उद्देश्य धान खरीदी शुरू होने से पहले ही सभी जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना है, ताकि खरीदी के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। मॉकड्रिल के जरिए अधिकारियों को वास्तविक खरीदी के दौरान आने वाली परिस्थितियों का आकलन करने का अवसर मिलेगा। इससे केंद्रों में मौजूद व्यवस्थाओं की स्थिति भी स्पष्ट होगी और समय रहते कमियों को सुधारा जा सकेगा। जिले में 122 केंद्रों के माध्यम से 70.95 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य पूरा करने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch