November 03, 2026


मरीजों के आड़ में सरकार को ठगने वाले अस्पतालों के मालिक एवं प्रबंधन पर FIR दर्ज कर गिरफ़्तारी हो -आम आदमी पार्टी


रायपुर :आम आदमी पार्टी द्वारा आयुष्मान भारत योजना में मरीजों के इलाज के नाम पर चल रही गड़बड़ियों पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के 19 अस्पतालों की जांच की गई जिसमें 16 में अनियमितताएं सामने आई थी और जिनका आयुष्मान पंजीयन रद्द किया गया है,उनके अस्पतालों के प्रबंधन के खिलाफ रायपुर में FIR दर्ज करने की मांग की है। इनमें मरीजों की अनावश्यक भर्ती, इलाज के पैकेज की राशि बढ़ाने, अतिरिक्त पैसे वसूलने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और एजेंटों के जरिए मरीज लाने जैसे मामले शामिल हैं। विभाग ने इन 16 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत पंजीयन निरस्त कर दिया है। सबसे ज्यादा 8 अस्पताल रायपुर के हैं।

आप नेताओं ने बताया कि मरीज लाने वाले एजेंट अस्पतालों में सेटिंग कर गांव देहात के आयुष्मान कार्डधारक मरीज लाने के बदले इलाज की राशि का 10 से 15 प्रतिशत तक कमीशन लेते थे।आप नेताओं ने बताया कि सबसे अधिक मामले मरीजों से अतिरिक्त पैसे वसूलने के सामने आए हैं। 16 में से 11 अस्पतालों में अतिरिक्त वसूली, 7 में अनावश्यक भर्ती और 5 में इलाज के पैकेज की गलत कोडिंग की गड़बड़ी दर्ज है। इसके अलावा 6 अस्पतालों में एजेंटों के माध्यम से मरीज लाने और दो में फर्जी दस्तावेज पाये गये।

 इन 16 अस्पतालों में राजधानी रायपुर के 8 अस्पताल जिनमें सुयश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज,एसके केयर अस्पताल,श्री अनंत साई अस्पताल, श्री महावीर अस्पताल,

श्रीनिवास अस्पताल, वरदान अस्पताल,  हेरिटेज अस्पताल, श्री रावतपुरा सरकार अस्पताल और पल्स अस्पताल, दुर्ग,नेताम अस्पताल एवं इन्फर्टिलिटी सेंटर कोंडागांव,

हरि कृष्णा केयर अस्पताल  कोरबा, स्वामी चंद्रशेखरानंद अस्पताल बस्तर ,जय जगन्नाथ हेल्थकेयर कबीरधाम,अशोक प्रसूति मंदिर बिलासपुर, केयर एन क्योर मल्टीस्पेशलिटी

अस्पताल बिलासपुर, श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस दुर्ग आदि शामिल हैं। रायपुर के सभी 8 अस्पतालों के प्रबंधन के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने FIR दर्ज कर सरकार से मांग करते हुए कहा है कि इन सभी अस्पतालों का नर्सिंग होम एक्ट के तहत लाइसेंस रद्द किया जाना चाहिए।आज के प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की ओर से नंदन सिंह, मिहिर कुर्मी, अज़ीम खान, सागर क्षीरसागर,विजय देवांगन,मनीष मेश्राम,नरेंद्र ठाकुर,विकास दास मानिकपुरी,बलवंत सिंह आदि शामिल रहे।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch