राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की जिला इकाई के जिला संयोजक का चुनाव स्टेट स्कूल के पास भारत स्काउट जिला कार्यालय भवन में हुआ। सतीश ब्यौहरे दोबारा फेडरेशन के संयोजक चुने गए। समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक का दायित्व निभा रहे ब्योहरे को 33 संगठनों ने पुनः निर्विरोध जिला संयोजक चुनकर फिर से भरोसा जताया। चुनावी प्रक्रिया के बाद पर्यवेक्षकों द्वारा उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया।
चुनाव को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए प्रांत से पर्यवेक्षक के रूप में राजेश चटर्जी, मनीष मिश्रा व विजय लहरे विशेष रूप से पहुंचे थे। पर्यवेक्षकों द्वारा विधिवत्त निर्वाचन प्रक्रिया का पालन करते वह जिला संयोजक के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए । 33 जिला अध्यक्षों की उपस्थिति में सभी की सर्वसम्मति से सतीश ब्यौहरे को निर्विरोध जिला संयोजक चुना गया। इस तरह सतीश ब्यौहरे फेडरेशन के दूसरी बार जिला संयोजक नियुक्त हुए। बताया गया कि ब्यौहरे के पूर्व कार्यकाल में किए गए कार्यों, नेतृत्व क्षमता और संघटनात्मक सक्रियता की सराहना करते हुए उन्हें दोबारा जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपने का सुझाव दिया गया। सभी 33 जिला अध्यक्षों की सहमति के बाद उनके नाम पर मुहर लगाई गई। पदाधिकारियों ने ब्यौहरे को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि कर्मचारियों अधिकारियों की समस्याओं लंबित मांगों और अधिकारों के संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। नवनिर्वाचित जिला संयोजक ब्यौहरे ने सभी संगठनों एवं पदाधिकारी का प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रांतीय नेतृत्व के कमल वर्मा, पर्यवेक्षक राजेश चटर्जी, मनीष मिश्रा एवं विजय लहरे के मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद स्थापित l