राजनांदगांव: सावन मास के पावन अवसर पर 24 अगस्त को सिंघोला स्थित श्री महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया जाएगा। सावन सोमवार के इस विशेष अवसर को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना का धर्मलाभ लेने की अपील की है।
मंदिर में सोमवार तड़के प्रातः 2:30 बजे भस्म आरती तथा प्रातः 4:30 बजे श्रृंगार आरती संपन्न होगी। इस दौरान बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार एवं विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। भक्ति और आस्था से परिपूर्ण वातावरण में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना करेंगे। आयोजन को लेकर श्री महाकाल सेना एवं श्री महाकाल मंदिर सिंघोला द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि भक्तजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से बाबा महाकाल के दर्शन कर सकें। श्री महाकाल सेना एवं मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सावन सोमवार के इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचें और बाबा महाकाल की भक्ति में सहभागी बनकर धर्मलाभ प्राप्त करें।