May 23, 2026


ग्राम बनहरदी में स्वच्छता त्योहार उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के संबंध में दी गई जानकारी

राजनांदगांव 23 मई 2026 :  सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के परिपालन में जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत बनहरदी में स्वच्छता त्योहार उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम में ग्रामीणों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, नालियों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को साफ-सफाई को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वच्छता दीदियों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एमएल चंद्रवंशी ने सर्वोच्च न्यायालय के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने गांवों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से प्रत्येक ग्राम पंचायत में इन नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने ठोस एवं तरल अपशिष्ट के उचित प्रबंधन, कचरे के पृथक्करण तथा स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने कहा। जनपद पंचायत डोंगरगांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोशनी भगत टोप्पो एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से घर-घर कचरा संग्रहण एवं समय पर यूजर चार्ज देने का आग्रह किया। कार्यक्रम में गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य करने वाले स्वच्छाग्रहियों को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच पूजा साहू, उपसरपंच श्री भुवन साहू स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला समन्वयक डॉ. छोटे लाल साहू, यूनिसेफ एसीई से श्री बसंत मरकामड़े, बीसी मेघा कुर्रे, करारोपण अधिकारी श्री वीरेंद्र तिवारी, ओपी जैन, श्री कुंदन लाल मांडवी सहित पंच, उप अभियंता, तकनीकी सहायक, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch