September 04, 2026


कलेक्टर ने सिंघोला भोथीपार खुर्द सड़क का किया निरीक्षण

दो दिवस के भीतर मरम्मत कार्य कराने के दिए निर्देश

राजनांदगांव 03 सितम्बर 2026 :-  कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने ग्राम सिंघोला में सिंघोला से भोथीपार खुर्द तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति खराब पाए जाने पर ग्रामीणों ने आवागमन में हो रही परेशानियों से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क की आवश्यक मरम्मत का कार्य आगामी दो दिवस के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क के स्थायी सुधार के लिए पुननिर्माण कार्य को आगामी बजट में शामिल करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch