राजनंदगांव : जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव वर्मा ने लोकसभा चुनाव में भाजपा कि जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं राजनंदगांव विधानसभा के लोकप्रिय मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि आपके एक एक वोट भगवान श्री राम के चरणों में समर्पित किया तथा मोदी जी को फिर से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में योगदान किया इसके लिए आप सब बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बूथ के कार्यकर्ता अपने बुथ को जीतने के लिए भाजपा द्वारा दिए गए मंत्र जिसके अंतर्गत पूर्व में मिले वोट में 370 वोट बढ़ाने के लिए अपने बुथ के प्रत्येक घर तक पहुंच कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट करने साथ ही भाजपा द्वारा जनहित में किए गए कार्य को एवं मोदी सरकार द्वारा नव वर्षो देश हित में लिए गए निर्णय एवं लाभार्थी तक पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने देश में तीसरी बार सरकार बने और इस देश के प्रधानमंत्री फिर से मोदी बने इसके लिए कार्यकर्ताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि इस बार भी जानता मोदी की गारंटी एवं विष्णु देव साय के सुशासन पर मुहर लगाई है। तथा तीसरे कार्यकाल में देश में भ्रष्टाचार जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है।
श्री वर्मा ने आगे कहा कि राजनंदगांव लोकसभा में भाजपा संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा जनता का आशीर्वाद हमेशा भाजपा के साथ रहा है। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में 400 पर की नारा भले हम पूरा नहीं कर पाए। परंतु देश की जनता एवं भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता मोदी जी के साथ खड़ा है। सरकार हमारी बनेगी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे। कार्यकर्ता मतदाताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। देश के प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण के बाद उसी तेज गति से नया भारत के निर्माण में काम करेंगे। और भाजपा का नारा सब के साथ सबका विकास सब पर बराबर का विश्वास बनाकर रखें इस लोक सभा चुनाव में राजनंदगांव विधानसभा के सभी मतदाता एवं भारतीय जनता पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं को बार-बार बधाई है धन्यवाद है। मैं आप सब की उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।