राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल ओपन मैथ चैलेंज 2026 में कक्षा पहली के विद्यार्थी यथार्थ लोहिया ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रांज मेडल हासिल किया। वे नीरज पेरेंट्स प्राइड, जयस्तंभ चौक के विद्यार्थी हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में हर्ष का माहौल है। यथार्थ, वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मण लोहिया के पौत्र एवं यश लोहिया के सुपुत्र हैं।
यूसीमास के तत्वावधान में आयोजित इस राज्य स्तरीय गणित प्रतियोगिता में यथार्थ ने अपनी तेज गणना क्षमता, तार्किक सोच और समस्या समाधान कौशल का उत्कृष्ट परिचय दिया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें ब्रांज मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में भी यथार्थ की गणितीय प्रतिभा और प्रतियोगिता में सफल सहभागिता को सराहा गया है। यथार्थ की इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कम उम्र में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल हासिल करना उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा को दर्शाता है।