June 11, 2026


कृषि फार्म में IPL क्रिकेट आनलाईन जुआ प्रकरण में फारार आरोपी गिरफतार

आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल* नाम आरोपी* – जसमीत सिंह भाटिया पिता सुरेन्द्र सिह भाटिया उम्र 36 साल स्थायी पता वार्ड नंबर 13 खण्डूवारा डोंगरगढ जिला राजनांदगांव हाल मुकाम इंदिरा चौक वार्ड नंबर 28 मानेवारा नागपुर जिला नागपुर महा0

घुमका :–  मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि दिनांक 03/04/2026  को ग्राम खैरझिटी कृषि फार्म में आनलाईन आईपीएल क्रिकेट सटट प्रकरण का फरार आरोपी के ठेलकाडीह बस स्टैण्ड  में दिखने की सूचना पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर एवं पुलिस अनुविभागी अधिकारी डोंगरगांव श्रीमति मंजुलता बाज के मार्गदर्शन पर थाना घुमका पुलिस टीम तुंरत ठेलकाडीह के लिए रवाना हुए जहां मुखबिर के बताये अनुसार आरोपी का पता तलाश कर आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया । आरोपी से घटना के संबंध में पुछताछ करने पर घटना दिनांक  03/04/2026  को  रतन कृषि फार्म खैरझिटी में आनलाईन आईपीएल सटटा खेलाने का कार्य में सहयोग करना स्वीकार किया। आरोपी को रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायाल पेश किया गया

उपरोक्त कार्यवाही में थाना घुमका के सउनि कोदूराम नागवंशी, आर0 दुर्गेश कुमार साहू, आर0 तारकेश्वर साय की भूमिका सराहनीय रही ।*


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch