November 02, 2026


: चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही : अपने भाई पर प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बेसबाल से किया प्राणघातक हमला आरोपी के विरूद्ध विधिसम्मत धाराओ के अंतर्गत कार्यवाही कर भेजा गया जेल घटना मे प्रयुक्त बेसबाल, चाकू जप्त आरोपी के विरूद्ध पूर्व मे मारपीट, आर्म्स एक्ट,आबकारी एक्ट के कई अपराध दर्ज हैं

चिखली :-   प्रार्थी दिनांक 30.10.26 को चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाम 05ः00 बजे अपने गांव के किराना दुकान के पास खड़ा था  तभी मेरा भाई गुलशन ताम्रकर आया और तुम क्यो गांव के लड़के के साथ झगड़ा विवाद किये हो तुम्हारे कारण घर वाले मुझे ताना मार रहे है बोलकर अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की नियत से अपने पास रखे बेसबाल की डण्डा से सिर, माथे व शरीर के अन्य भाग मे प्राणघातक वारकर घायल कर दिया तथा अपने पास रखे चाकू को लहराकर डराने धमकाने लगा कि रिपोर्ट पर धारा 296,115 (2) 351(2), 109(1) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट 

अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को दिया गया। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सत्यप्रकाश तिवारी के पर्यवेक्षण में चौकी चिखली पुलिस की टीम गठित कर आरोपी की पता साजी हेतु तत्काल ग्राम बोरी रवाना किया गया पतासाजी कर विश्वस्त मुखबीर कि सूचना पर आरोपी को गांव के बाहरी खार मे छीपे होने की प्राप्त होने पर तत्काल दबीश देकर आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया, कड़ाई से पुछताछ करने पर आरोपी गुलशन कुमार ताम्रकार पिता शिवा ताम्रकार उम्र 24 साल साकिन वार्ड न. 07 ग्राम बोरी    ओपी चिखली जिला राजनांदगांव द्वारा अपराध करना स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त बेसबाल का डण्डा व एक नग चाकू को जप्त कराया बाद आरोपी को विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया। आरोपी के विरूद्ध पूर्व मे मारपीट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट के कई अपराध दर्ज है। 

नाम आरोपी:- 01. गुलशन कुमार ताम्रकार पिता शिवा ताम्रकार उम्र 24 साल साकिन वार्ड न. 07 ग्राम बोरी ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. 

जप्ती- एक नग बेसबाल का डण्डा, एक नग चाकू

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, उप निरी. सत्तुलाल कवंर, प्र.आर. अरूण नेताम, आर. आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch