November 04, 2026


गोलबाजार के मांस मटन दुकानदारों को 10 नवंबर तक की मोहलत

जवाब आने के बाद भी नंदई स्थानांतरित की जाएंगी दुकाने

राजनांदगांव: गोलबाजार स्थित मटन मार्केट और चिकन शाप के दुकानदारों को राजगामी संपदा न्यास की ओर से दी गई दो नवंबर तक की मोहलत को बढ़ाकर 10 नवंबर कर दिया गया है। वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने और बकाया किराए के निपटारे के लिए दुकानदारों ने न्यास से अतिरिक्त समय मांगा था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने और बकाया किराए का चुकारा करने के बाद भी इन दुकानदारों को यहां मटन-चिकन की दुकानदारी नहीं करने दी जाएगी। जानकारी के अनुसार या तो दुकानदार व्यवसाय बदलेंगे या फिर निगम द्वारा नंदई में स्थापित मटन मार्केट में इन्हें स्थानांतरित किया जाएगा।

राजगामी संपदा न्यास के व्यवस्थापक व तहसीलदार पीएल नाग ने बताया कि गोलबाजार स्थित मार्केट के सर्वेक्षण में पाया गया कि 11 दुकानें ऐसी हैं जिन्हें मूल किराएदार नहीं बल्कि कोई और संचालित कर रहा है, जो कि अवैध है। ऐसे दुकानदारों को दस्तावेज जमा करने कहा गया है। इसके अलावा छह ऐसे भी दुकानदार हैं जिन्होंने दो-तीन दशक से दुकानों का किराया नहीं चुकाया है। इन दोनों ही दुकानदारों को नोटिस दी गई थी। अब दुकानदारों की मांग पर इसकी समय सीमा 10 नवंबर तय की गई है। इसके बाद गोलबाजार से मटन-चिकन शाप को स्थानांतरित किये जाने की कार्रवाई की जाएगी।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch