November 04, 2026


ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत एक घायल

राजनांदगांव : नेशनल हाईवे पर ग्राम बनभेड़ी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने मंगलवार देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसा शाम करीब पौने आठ बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार तुमड़ीबोड़ की ओर से राजनांदगांव आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पेंड्री स्थित मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि पिछले तीन महीनों में नेशनल हाईवे पर यह छठवीं मौत है।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch