November 02, 2026


: पुलिस थाना घुमका एवं सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्‍त कार्यवाही

जिला राजनांदगांव पुलिस की त्‍वरित कार्यवाही चोरी की घटना को थाना घुमका द्वारा त्‍वरित संज्ञान में लिया गया । अज्ञात आरोपी के विरूद्ध किया गया था अपराध पंजीबद्ध। घटना स्‍थल एवं आसपास के सीसीटीव्‍ही कैमरा, तकनीकी जानकारी की सहायता ली गई । घटना स्‍थल का निरीक्षण कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्‍य एकत्रित कर पकडे गये घटना में शामिल सभी चोर । घटना के 14 दिनों के भीतर ही हुआ घटना का खुलासा व चारों आरोपी पुलिस के गिरफत में । चोरी में संलिप्‍त सभी गिरफतार आरोपी थाना घुमका क्षेत्र के निवासी । मशरूका बरामद*– आरोपियों के कब्‍जे से चोरी किये गये सोना व चांदी के आभूषण किमती करीबन 50000 रूपये नगदी नकम 25000 रूपये घटना में प्रयुक्‍त 04 नग मोबाईल फोन किमती करीबन 60000 रूपये जुमला 135000 (एक लाख पैंतीस हजार) रूपये । नाम गिरफ़्तार आरोपी*– 1- प्रकाश कुमार पिता रजऊ राम यादव उम्र 24 साल 2- तामेश्‍वर पटेल पिता कुंभलाल पटेल उम्र 32 3- लोकेश्‍वर साहू पिता ठाकुर राम साहू उम्र 30 उक्त सभी निवासी छोटे टेमरी थाना घुमका जिला राजनांदगांव 4- इमरान खान पिता बजीद खान उम्र 39 निवासी गोपालपुर थाना घुमका जिला राजनांदगांव

राजनांदगांव :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18/10/2026 को प्रार्थी देवशरण साहू निवासी छोटे टेमरी के द्वारा  लिखित आवेदन दिया कि दिनांक 17-10-2026 दरमियानी रात्रि परिवार के साथ गांव में कार्यक्रम देखने गया हुआ था घर वापस वापस आया तो देखा कि घर के कमरे का ताला व कमरे में रखे हुए आलमारी का भी ताला टुटा हुआ था । जोकि कोई अज्ञात व्‍यक्ति के द्वारा आलमारी में रखे सोना, चांदी व नगदी रकम चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना घुमका में अपराध क्रमांक 137/2026 धारा 303(2), 331(4)  बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर‍ विवेचना में लिया गया ।  

उक्‍त घटनाक्रम की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई जिस पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के निर्देशन में, अतिरक्ति पुलिस अधीक्षक डोंगरगांव श्रीमति मंजूलता बाज, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री सत्‍यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन व प्राप्‍त दिशा निर्देश में थाना प्रभारी घुमका निरीक्षक अब्‍दुल समीर व सायबर सेल राजनांदगांव के संयुक्‍त टीम गठित कर घटना स्थल  का बारीकी से निरीक्षण किया गया मुखबीर तैनात किया गया । संयुक्‍त पुलिस टीम के द्वारा लगातार प्रकरण में भौतिक, तकनीकी साक्ष्‍यों का अवलोकन किया गया जिसमें कुछ स्‍थानीय लोगों के उपर संदेह होने पर उक्‍त संदेहियों को पुछताछ किया गया जिन्‍होंने योजनापूर्वक चोरी की घटना को साथ में मिलकर अंजाम देना स्‍वीकार किया गया ।

उक्‍त चोरी की घटना में आरोपियों में से प्रकाश कुमार, तामेश्‍वर पटेल, लोकेश्‍वर साहू के द्वारा एक साथ आर्थिक लाभ हेतु मिलकर चोरी किया जाना एवं चोरी से बरामद माल के संबंध में एक अन्य साथी इमरान खान से संपर्क कर पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया । चोरी की घटना से बरामद हुए सोने, चांदी व नगदी रकम को चारों आरोपियों के द्वारा परस्‍पर हिस्‍सा बटवारा किया जाना बताये है । मामले में विवेचना के दौरान आरोपियों के निशानदेही पर सोने, चांदी के आभूषण की बरामदगी, अन्य जानकारी प्राप्त किया जाना शेष है  एवं प्रकरण में आरोपियों के सहयोग करने वालों के संदर्भ में भी बारिकी से प‍तासाजी की जा रही है।

प्रकरण के सभी चारों आरोपियों को आज दिनांक 01-11-2026 को विधिवत वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिर0 किया गया है। जिनका जुर्म अजमानीय होने से सभी आरोपियों को गिरफतार कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष रिमाण्ड हेतु पेश किया गया है ।  

उक्त कार्यवाही में थाना घुमका से थाना प्रभारी निरीक्षक अब्‍दुल समीर, उनि सतउराम नेताम , प्र0आर0 चन्‍देश सिन्‍हा, 

हेमु चंद्रवंशी, विजय सिंह म0प्र0आर0 किरण इंदौरिया, आर0 हिरेन्द्र देशमुख, चन्द्रप्रकाश साहू एवं निरीक्षक विनय पम्‍मार सायबर सेल राजनांदगांव सहित सायबर टीम की भूमिका सराहनीय रही ।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch