राजनांदगांव :- साहू मोहल्ला लखोली समिति के आगामी चुनाव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। यह चुनाव 10 मई रविवार को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। समिति के विभिन्न पदों के लिए कई उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं जिससे चुनावी माहौल काफी रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक बन गया है।
अध्यक्ष पद के लिए श्री प्रवीण साहू, श्री हीरा साहू, श्री लखन साहू और संतोष साहू के बीच मुकाबला होगा। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए श्री उमेश साहू और श्री तरुण साहू अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री शत्रुघन साहू और श्री कृष्णा साहू के बीच चुनाव होगा, जबकि सचिव पद के लिए श्री खेमलाल साहू और श्री नंद कुमार साहू आमने-सामने हैं। विशेष बात यह है कि सहसचिव पद के लिए श्री थानेश्वर साहू निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं जिससे इस पद पर चुनाव की आवश्यकता नहीं पड़ी। समिति के सदस्यों और क्षेत्रवासियों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए आवश्यक तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। यह चुनाव न केवल समिति के भविष्य की दिशा तय करेगा बल्कि मोहल्ले के विकास कार्यों को नई गति देने में भी अहम भूमिका निभाएगा।