May 30, 2026


रुपये नहीं दिए तो युवक पर हमला, कड़ा मारकर फोड़ा सिर

राजनांदगांव: पेंड्री बाईपास स्थित रेवाडीह शराब भट्ठी के पास 3-4 अज्ञात युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया। आरोपितों ने उससे शराब पीने पैसे की मांग की थी। हमले में युवक के सिर में चोट आई है। जानकारी के अनुसार ग्राम किरगी (ब) निवासी छगन लाल साहू वाले दिन काम खत्म करने के बाद अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में रात करीब आठ बजे पेंड्री बाईपास स्थित रेवाडीह शराब भट्ठी पहुंचा। इसी दौरान वहां मौजूद 3-4 अज्ञात युवकों ने उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगे। छगन ने रुपये देने से मना कर दिया। आरोपित युवकों में से एक युवक ने हाथ में पहने कड़े से उसके सिर के पीछे वार कर दिया, जिससे सिर फट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch