May 06, 2026


योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय उप महामंत्री

डोंगरगढ़ :- छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ 6472 के नेता योगेश चौरे को अखिल भारतीय राज्य सरकारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ (ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट Class IV एंप्लॉय फेडरेशन) का राष्ट्रीय उप महामंत्री (डिप्टी जनरल सेक्रेटरी) नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. गणेशन ने आम चुनाव के बाद आधिकारिक रूप से की। इस नियुक्ति में मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष एवं मुख्य महामंत्री महेंद्र शर्मा और गुजरात के अध्यक्ष व ऑल इंडिया वाइस प्रेसिडेंट दीपेश सोलंकी की प्रमुख अनुशंसा और विशेष समर्थन रहा।

योगेश चौरे ने इस अवसर पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रदेश संगठन को अखिल भारतीय स्तर पर नेतृत्व देने का यह बड़ा अवसर मिला है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया और भरोसा जताया कि वे पूरी निष्ठा और मेहनत से देशभर के चतुर्थ श्रेणी और एमटीएस कर्मचारियों के हितों के लिए काम करेंगे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch